{"_id":"67a1e638ead20e61610f1e76","slug":"illegal-activities-were-going-on-in-jagraon-hotel-nihangs-sealed-it-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोग समझ रहे थे आइलेट्स सेंटर: अंदर चल रहा था अलग ही धंधा... निहंग पहुंचे तो ऐसे हाल में भागे जोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोग समझ रहे थे आइलेट्स सेंटर: अंदर चल रहा था अलग ही धंधा... निहंग पहुंचे तो ऐसे हाल में भागे जोड़े
Tue, 04 Feb 2025 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
निहंग जत्थेबंदी को जगरांव के होटल में गलत काम किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर जत्थेबंदी ने होटल को सील कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे निहंग और पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव में मोगा रोड स्थित एक होटल में अनैतिक धंधे के खिलाफ निहंग जत्थेबंदी का गुस्सा भड़क गया। जत्थेबंदी ने कार्रवाई करते हुए होटल को बाहर से ताला जड़ दिया, जिस कारण होटल में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विज्ञापन
निहंग सतनाम सिंह खालसा के अनुसार, मोगा रोड पर स्थित इस होटल में सुबह से रात तक प्रेमी जोड़ों का आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन को कई बार चेतावनी दी गई कि वह होटल के अंदर गलत काम करवाना बद कर दे लेकिन नेताओं का सिर पर हाथ होने के कारण होटल वालों ने ना कोई सुधार किया, ना ही उनकी चेतावनी की परवाह की।
विज्ञापन
इस पर निहंग जत्थेबंदी ने होटल पर लगातार नजर रखनी शुरू कर दी। मंगलवार को जब कुछ जोड़े होटल में दाखिल हुए, तो जत्थेबंदी ने होटल को सील कर बाहर से गेट को ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दीवार फांदकर भागे जोड़े और मैनेजर
पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल में मौजूद 5-6 प्रेमी जोड़े और मैनेजर दीवार फांदकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी थी, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस द्वारा कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर मौजूद लोगो का कहना था, कि अगर होटल के अंदर कोई गलत काम नही चलता था तो फिर मैनेजर व अन्य लोगों को दीवार फांद कर भागने की क्या जरूरत थी।निहंग जत्थेबंदी ने चेतावनी दी है कि अब भी अगर होटल में अनैतिक गतिविधियां नहीं रुकीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़े लेकिन होटल के अंदर किसी तरह का कोई गलत काम चलने नही देंगे। बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल निहंगों द्वारा लगाए ताले को खुलवा दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।