फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Grandparents murdered with an axe in Police District Khanna of Punjab

दादा–दादी को उतारा मौत के घाट: 11वीं के छात्र ने कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, खुद फोन कर दी जानकारी

Thu, 28 Oct 2021 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 08:39 PM IST
सार

घर के विवाद को लेकर नाबालिग पोते ने वारदात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
Grandparents murdered with an axe in Police District Khanna of Punjab
मृतक दर्शन सिंह (75) और सुरिंदर कौर (73)। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पुलिस जिला खन्ना के गांव लल कलां में बुधवार शाम को घर के विवाद को लेकर नाबालिग पोते ने कुल्हाड़ी से दादा दादी को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। थाना समराला पुलिस ने नाबालिग और उसकी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान दर्शन सिंह (75) तथा सुरिंदर कौर (73) निवासी लल कलां के तौर पर हुई। 

विज्ञापन


डीएसपी हरविंदर सिंह खहरा ने बताया कि नाबालिग 11वीं क्लास में पढ़ता है। उसने गंडासी तथा कुल्हाड़ी से कमरे के अंदर अपने दादा दादी का कत्ल कर दिया तथा बाद में खुद ही फोन करके सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कैप्टन-शाह की मुलाकात टली: गृहमंत्री के गुजरात दौरे के कारण आगे बढ़ाई तिथि, किसान आंदोलन पर होनी थी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि एक मकान के एक कमरे में दर्शन सिंह व उनकी पत्नी सुरिंदर कौर रहते थे। इसी घर में उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता था। घर को लेकर झगड़ा होता रहता था। इसी कारण काफी काफी समय बुजुर्ग घर से बाहर भी रहते थे। बुधवार को बुजुर्ग दंपति घर में थे। उनका नाबालिग पोता घर में आया। उसने दादा दादी को कमरे में बंद कर दिया तथा अंदर ही उनका कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed