फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   girl, abused. one, arrest

लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 14 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
girl, abused. one, arrest
एक 11 साल की लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने अश्लील हरकतें की। जब परिजनों ने उसका विरोध किया तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के पिता की शिकायत पर संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को देर रात इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

लड़की के पिता की शिकायत के मुताबिक वह एक निजी फैक्टरी में काम करता है। विश्वकर्मा डे पर उसे छुट्टी थी। दोपहर को वह अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी संतोष कुमार आया और उसकी बेटी को अपने कमरे में बुलाकर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब लड़की चिल्लाई तो उसके परिजन कमरे में पहुंचे। इस पर आरोपी उन्हें धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उसे देर रात को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed