फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gangster, gangster arrest in bhatinda, bhatinda gangster

बठिंडा में दाखिल दस गैंगस्टर में से नौ फरार

Tue, 05 Jul 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 05 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
gangster, gangster arrest in bhatinda, bhatinda gangster
arrest
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से बठिंडा में दाखिल हुए दस गैंगस्टरों में से एक गुरप्रीत सिंह गुरथड़ी को पुलिस ने रेंज रोवर व एक रिवॉल्वर सहित गिरफतार कर लिया। उसकी निशानदेही पर छापा मारने गई पुलिस पार्टी के सामने से ही हथियारों से लैस नौ गैंगस्टर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


फरार आरोपियों में से चार की पहचान नहीं हो पाई है। पांच आरोपियों की पहचान सुक्खा, रिंपी, जींद, चीना, भिंदा के तौर पर हुई है। सभी गैंगस्टर विक्की गोंडर के साथी हैं। वह जिले की विभिन्न लॉटरी मार्केटों से वसूली करने आए थे। इसके बाद उन्होंने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था । 
विज्ञापन


एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि पंजाब पुलिस और स्टेट टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि कुछ गैंगस्टर बठिंडा में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके तहत पुलिस की ओर से डबवाली रोड पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही रेंज रोवर को रोककर गाड़ी चालक गुरप्रीत सिंह से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह कुछ समय पहले ही रोपड़ जेल से जमानत पर आया है। वहां पर उसकी मुलाकात विक्की गोंडर से हुई थी। विक्की ने उसे बताया था कि गैंगस्टर भिंदा उसके नाम पर लॉटरी वालों से वसूली करता है जो उसको वसूली की रकम नहीं देता। अब तुम जेल से बाहर जाकर सुक्खा, रिंपी, जींद,चीना, भिंदा को मिलना।

इसके चलते वह मंगलवार को उक्त सभी आरोपियों से मिलने आया था और लाटरी वालों से वसूली करने के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से जो रिवॉल्वर बरामद किया गया है वह कुछ दिन पहले गैंगस्टर विक्की गोंडर के किसी दोस्त ने बठिंडा की कचहरी में उसे दिया था । 

एसएसपी ने बताया कि जब पुुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथ नौ गैंगस्टर ड्रेन पुल पथराला के पास एक जगह पर बैठे हैं। यहां जब पुलिस पार्टी छापा मारने पहुंची तो वह सभी फरार हो गए। एसएसपी का कहना था कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । पुलिस की ओर से पकडे़ गए आरोपी पर पहले भी दो संगीन केस दर्ज हैं। इसके चलते वह बठिंडा जेल में बंद था जहां से उसे रोपड़ जेल में तब्दील कर दिया गया था ।  

जेल में से विक्की गोंडर ने की थी फोन पर प्लानिंग 
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां हत्या केस में रोपड़ जेल में बंद गैंगस्टर विक्की गोंडर ने जेल से फोन कर पुलिस के सामने से फरार हुए गैंगस्टरों को कहा था कि आप के पास गुरप्रीत सिंह आ रहा है और जुआ व लॉटरी वालों से वसूली की हुई रकम उसे दे देना। इससे पहले ही आरोपी गुरप्रीत सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


वहीं दूसरी तरफ जेल प्रशासन यह मानने को तैयार नहीं कि आरोपी गैंगस्टर विक्की गोंडर जेल से मोबाइल का उपयोग करता है। इससे पहले विक्की गोंडर ने बठिंडा जेल में रहते हुए अपनी फेसबुक कई बार अपडेट की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed