फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fraud, vulgar pics viral in ludhiana, ludhiana crime

पहले ठगी, फिर अश्लील फोटो वायरल की

Sun, 20 Nov 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 20 Nov 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
fraud, vulgar pics viral in ludhiana, ludhiana crime
धोखा - फोटो : demo pic
विदेश में पक्का कराने के नाम पर एक महिला ने व्यक्ति से शादी कर ली और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब महिला उसे अपने साथ ले गई तो वहां पर उसे धमकियां देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


व्यक्ति जब वापस आ गया तो आरोपी महिला ने उसकी अन्य महिलाओं के साथ अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब व्यक्ति को इस बात का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने नूरवाला रोड के रहने वाले अमित कुमार की शिकायत पर गांव सीड़ा की कुलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


अमित कुमार की शिकायत के मुताबिक कुलविंदर नवंबर 2005 में इंग्लैंड से भारत आई थी। अमित को बातों में लगा कर कुलविंदर ने उसे इंग्लैंड ले जाने की बात की और बीस लाख रुपये में दोनों की बात हो गई। बात होने के बाद कुलविंदर ने उससे साढ़े छह लाख रुपये ले लिए। नवंबर 2005 को कुलविंदर ने अमित से शादी कर ली और खुद इंग्लैंड चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उसने जनवरी 2006 को उसे इंग्लैंड बुला लिया। वहां पर कुलविंदर ने उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। अमित ने कुलविंदर को वहां पर डेढ़ लाख रुपये दे दिए। उसके बाद कुलविंदर उसे परेशान करने लगी। वह कुछ समय बाद ही भारत लौट आया। कुलविंदर ने फिर उसे इंग्लैंड बुला लिया और एक लाख रुपये ले लिए।

पांच दिन इंग्लैंड में रहने के बाद अमित फिर लौट आया। उसके बाद कुलविंदर उसे लगातार धमकियां देती रही। कुलविंदर ने उसकी अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर डाल दी और उसे धमकियां दी कि उसे किसी भी हालात में तलाक नहीं देगी। अमित ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।


इस पर पुलिस ने कुलविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने कहा कि अभी आरोपी महिला फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed