{"_id":"578128204f1c1bee067f9abd","slug":"fraud-fraud-in-the-name-of-foreign-ludhiana-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर ठग ट्रेवल एजेंट दंपति ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए।
आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। इस मामले में मठाड़ू चौक के रहने वाले स्वर्ण सिंह की शिकायत पर थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गांव लोहारा के रहने वाले गमलजीत सिंह और उसकी पत्नी रविंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
स्वर्ण सिंह की शिकायत के मुताबिक उसका बेटा विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपी गमलजीत के साथ हुई। उसने उसे झांसा दिया कि वह उसके बेटे को विदेश भेज सकता है। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये चाहिए। दोनों का सौदा पांच लाख रुपये में तय हो गया।
आरोपी गमलजीत सिंह ने स्वर्ण सिंह से पेशगी के तौर पर पहले डेढ़ लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी उनके साथ टाल मटोल करने लगा। कुछ समय बीतने के बाद स्वर्ण सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया और उसे धमकियां देने लगा। स्वर्ण सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों से की। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।