{"_id":"5735cdf34f1c1bb36b919829","slug":"fraud-case-of-fraud-on-ex-judge-in-bhatinda-bhatinda-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की ठगी के आरोप में पूर्व जज समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की ठगी के आरोप में पूर्व जज समेत तीन पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 13 May 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिटफंड कंपनी के जरिये लोगों से करोड़ों की ठगी मारने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने बठिंडा निवासी पूर्व जज एचएल कुमार, उसके बेटे प्रदीप कुमार और प्रदीप की पत्नी शैरी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरसेवक सिंह व उनके सात अन्य साथियों ने पुलिस को बताया कि साल 2010 में प्रदीप कुमार ने प्राइवेट ट्रेडस कंपनी खोली थी। इसमें आरोपी ने उनसे यह कहकर रुपये निवेश करवाए थे कि वह उनको बैंक से ज्यादा ब्याज देगा। इसके झांसे में आकर उन्होंने अपने व अपनी जान पहचान वाले अन्य लोगों के उक्त कंपनी 10 करोड़ रुपये निवेश करवा दिए।
कुछ समय के बाद ही उक्त प्रदीप कुमार ने उन्हें ब्याज देना बंद कर दिया और न ही उनकी रकम वापस की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि प्रदीप कुमार खुद वकील है। उसके पिता एचएल कुमार जो पूर्व जज हैं, वे भी कंपनी को चलाते थे। उनका भी उक्त ठगी में पूरा हाथ है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी राजपाल सिंह का कहना है कि पीड़ितों के बयान के तहत प्रदीप कुमार, उसकी पत्नी शैरी और पिता पूर्व जज एचएल कुमार पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच एसपी (एच) नानक सिंह ने की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार पर पहले भी सिविल लाइन थाने में ही एक अन्य धोखाधड़ी का मामला कुछ माह पहले दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।