फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four Arrested in School Student Murder case of Ludhiana

Ludhiana: स्कूली छात्रा हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने ही गला दबा कर की थी हत्या, इस बात पर हुआ था झगड़ा

Sat, 17 Dec 2022 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 04:46 PM IST
सार

आंचल डिविजन तीन के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसके प्रेम पासवान के साथ प्रेम संबंध थे। प्रेम को शक था कि आंचल किसी अन्य युवक से भी बात करती है। जिस कारण उनका आपस में कई बार झगड़ा भी हुआ।

विज्ञापन
Four Arrested in School Student Murder case of Ludhiana
सीसीटीवी में कैद छात्रा और आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

स्कूल से पेपर देने के बाद घर जाते समय रास्ते से लापता हुई 11वीं की छात्रा आंचल की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबा कर की थी। आरोपी बहला फुसला कर उसे अपने किराए के कमरे में ले गया। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने छात्रा की गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद अपने तीन दोस्तों के जरिए शव खेतों में फिंकवाया।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमके की फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आंचल के प्रेमी गांव तापुर निवासी प्रेम पासवान, अजीत कुमार, विकास कुमार और नीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आंचल डिविजन तीन के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। उसके प्रेम पासवान के साथ प्रेम संबंध थे। प्रेम को शक था कि आंचल किसी अन्य युवक से भी बात करती है। जिस कारण उनका आपस में कई बार झगड़ा भी हुआ। इस बारे आंचल के परिवार वालों को भी शक हुआ था तो उन्होंने करीब 15 दिन पहले आंचल का फोन लेकर रख लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रेम और आंचल की बात नहीं हो पा रही थी तो प्रेम का शक ओर भी बढ़ता गया। वारदात वाले दिन प्रेम समराला चौक पर था तो उसे आंचल ऑटो रिक्शा में बैठ घर के लिए निकली तो आरोपी प्रेम उसे रास्ते से ही बहला फुसला कर गांव ताजपुर अपने कमरे में ले गया। वहां दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो आरोपी प्रेम ने आंचल की गला दबा कर हत्या कर दी और हत्या के बाद आरोपी कमरे में शव छोड़ कर फरार हो गया।


हत्या के बाद दोस्तों को दी जानकारी और शव ठिकाने लगाने की बनाई प्लानिंग
आंचल की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेम ने अपने दोस्त अजीत कुमार, विकास कुमार और नीरज कुमार को इस बारे में बताया और उसे बचाने की फरियाद लगाई। आरोपियों ने प्लानिंग की कि आंचल का शव खेतों में फेंका जाएगा। इसके लिए अजीत ने अपने बाइक पर ही विकास के साथ मिल कर आंचल का शव सुबह करीब तीन बजे गांव भामियां कलां की भैणी कालोनी के खेतों में फेंक दिया, जबकि प्रेम और नीरज ने उसका बैग और अन्य सामान दूसरी जगह पर फेंक दिया। 


सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में हुई सफल
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कई थ्योरियों पर काम किया है। इस हत्याकांड को सोल्व करने के लिए पुलिस ने कई टीमें तैयार की थी। पुलिस ने कई इलाकों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो आरोपी प्रेम के बारे में कुछ जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस के हाथ लीड लगी तो पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ कर सभी आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने अजीत का बाइक भी बरामद कर लिया है और उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है। बाकी सामान पुलिस बरामद करने में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed