{"_id":"68a32757aa209833220e459c","slug":"former-minister-bharat-bhushan-ashu-close-sunil-dutt-arrested-in-ludhiana-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व मंत्री आशु का करीबी सुनील दत्त गिरफ्तार, निगम की शिकायत पर लुधियाना पुलिस का एक्शन, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पूर्व मंत्री आशु का करीबी सुनील दत्त गिरफ्तार, निगम की शिकायत पर लुधियाना पुलिस का एक्शन, भेजा जेल
Mon, 18 Aug 2025 06:45 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:45 PM IST
सार
रिहायशी फ्लैटों को दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के बाद नगर निगम लुधियाना की तरफ से सील की गई बिल्डिंग की सीलिंग तोड़ने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सुनील दत्त मड़ियां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते भारत भूषण आशु।
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सुनील दत्त मड़ियां को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मड़ियां ने सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। इस वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रिहायशी फ्लैटों को दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के बाद नगर निगम लुधियाना की तरफ से सील की गई बिल्डिंग की सीलिंग तोड़ने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने सुनील दत्त मड़ियां को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नगर निगम द्वारा सील की गई बिल्डिंग की सीलिंग को खुद ही तोड़ दिया था। नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ पुलिस ने सुनील दत्त मड़ियां के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने सुनील मड़ियां को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार सुनील मड़ियां का दफ्तर पहले एक रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया था, इसलिए इसे सील किया गया था। निगम ने सील तोड़ने की लिखित शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि नगर निगम की तरफ से दर्जनों सील तोड़ने की शिकायतें पुलिस के पास हुई है। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण अब इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश भी माना जा रहा है। 29 अप्रैल को नगर निगम द्वारा जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच की तरफ से यह कार्रवाई की गई थी। रिहायशी अपार्टमेंट में कॉमर्शियल दफ्तर बनाने की एवज में यह कार्रवाई की गई थी। कुछ समय पहले ही इस सील को तोड़ दिया गया था। जिसके बाद निगम ने लिखित शिकायत पुलिस को दी थी।