फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Five Police officials suspended in Rano Drug case of Punjab 

पंजाब : हाई प्रोफाइल ड्रग केस में बड़ी कार्रवाई, आईजी उमरानंगल समेत पांच पुलिस अधिकारी सस्पेंड

Thu, 25 Mar 2021 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 04:18 PM IST
सार

  • पिछले साल नंवबर में हुआ था हाई प्रोफाइल ड्रग तस्करी केस का खुलासा
  • पकड़े गए तस्कर गुरदीप राणो के मोबाइल से मिले थे कई पुलिस अधिकारियों के नंबर 
  • लग्जरी गाड़ियों में तस्करी करता था राणो, साथ में चलती थी पायलट गाड़ी 

विज्ञापन
Five Police officials suspended in Rano Drug case of Punjab 
पंजाब ड्रग केस में पांच पुलिस अधिकारी सस्पेंड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पिछले साल पंजाब के खन्ना में ड्रग्स केस में पकड़े गए पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणो के मामले में पांच पुलिस अधिकारियों पर गाज गिर गई है। आईजी परमराज सिंह उमरांनगल, चौथी आईआरबी पठानकोट में तैनात असिस्टेंट कमांडेट वरिंदर जीत सिंह थिंड, फरीदकोट में तैनात एसपी (डिटेक्टिव) सेवा सिंह मल्ली, एसपी परमिंदर सिंह बाठ व डीएसपी (डिटेक्टिव) करण शेर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


खन्ना के कस्बा पायल में राणो के पकड़े जाने के बाद यह सबसे बड़ा सवाल उठा था कि आखिरकार राणो को पुलिस सुरक्षा किसने मुहैया करवाई थी। हर समय उसकी गाड़ी के आगे पुलिस की पायलट गाड़ी किसके इशारे पर चल रही थी। तस्कर राणो के मोबाइल फोन ने कई अधिकारियों के नाम उजागर किए, जिनसे वह सीधे संपर्क में रहता था।
विज्ञापन



अब गुरुवार को पंजाब सरकार ने पांच अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस के राडार पर कई अन्य पुलिस अधिकारी भी हैं, जिनकी बातचीत राणो के साथ होती थी। ऐसे में संभावना है कि आने वाले दिनों में अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2020 में हुआ था हाई प्रोफाइल ड्रग केस का खुलासा

6 नवंबर 2020 में बार्डर रेंज और लुधियाना एसटीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में एक हाई प्रोफाइल ड्ग तस्करी का खुलासा किया था। एसटीएफ ने गांव पायल से पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह राणो, रवेज निवासी महावीर कालोनी बाड़ेवाल, इकबाल सिंह निवासी राणो और रणदीप सिंह निवासी खन्ना को गिरफ्तार किया था।

इसमें राणो से 5.392 किलो हेरोइन, जगुआर, 2 बीएमडब्ल्यू, मर्सीडिज बैंज, ऑडी, फॉर्च्यूनर व इनोवा समेत 8 कारें (कीमत करीब 2 करोड़ रुपये), तीन अत्याधुनिक हथियार और 21 लाख रुपये नगद बरामद किए गए थे। 

एसटीएफ बॉर्डर रेंज ने खुलासा किया था कि गुरदीप ने लॉकडाउन में 14 लग्जरी कारें खरीदीं और इन्हें काफिले में चलाकर हेरोइन की तस्करी करता था। दूसरा आरोपी रवेज सिंह जनवरी में लुधियाना वापस आ गया था और हेरोइन तस्करी में लग गया था। रवेज अमृतसर में जनवरी 2020 में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन की फैक्टरी में वांटेंड स्मगलर तरनवीर सिंह बेदी निवासी आस्ट्रेलिया का राइटहैंड रहा है।

लुधियाना में इसका साथ गांव राणो का पूर्व अकाली सरपंच गुरदीप सिंह देता था, जिसकी अकाली व कांग्रेसी नेताओं के साथ भी काफी निकटता थी। इसी के चलते उस पर कोई शक नहीं करता था। वह विदेशी गायकों को अपने डेढ़ एकड़ में बने आलीशान महल में शूटिंग करवाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed