{"_id":"67c01b531adec8ee6605c462","slug":"firing-in-jagraon-outside-dhaba-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagraon: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर ढाबे के बाहर फायरिंग, कार से आए युवकों ने दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jagraon: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर ढाबे के बाहर फायरिंग, कार से आए युवकों ने दागी गोलियां
Thu, 27 Feb 2025 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:29 PM IST
सार
लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित एक नामी ढाबे के बाहर दो युवकों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। कार में सवार युवक पहले ढाबे से आगे निकल गए। फिर वापस लौटकर कार से उतरे और दोनों हाथों में रिवॉल्वर लेकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिवरात्रि के मौके पर जगरांव में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिरों समेत पूरे शहर में नाकाबंदी की गई थी। इसके बावजूद बुधवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई।
लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर स्थित एक नामी ढाबे के बाहर दो युवकों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। कार में सवार युवक पहले ढाबे से आगे निकल गए। फिर वापस लौटकर कार से उतरे और दोनों हाथों में रिवॉल्वर लेकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से ढाबे के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। कार सवार दोनों युवकों ने दोनों हाथों में दो दो रिवाल्वर पकड़े हुए थे जिन से वह फायर कर रहे थे।
थाना सिटी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि फायरिंग के बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इससे कार का नंबर मिल गया है। पुलिस को आशंका है कि यह घटना रंगदारी के लिए दहशत फैलाने की नीयत से की गई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।