{"_id":"576ffdda4f1c1bcb7379aa71","slug":"firing-ex-akali-sarpanch-shot-in-ludhiana-ludhiana-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में पूर्व अकाली सरपंच को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में पूर्व अकाली सरपंच को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के जसदेव नगर में चली गोली के बाद घटना की जानकारी देते चश्मदीत व घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गिल में रविवार सुबह जसदेव नगर में रहने वाले पूर्व अकाली सरपंच जसबीर सिंह पर रंजिश के चलते कुछ लोगों ने गोलियां दाग दी।
एक गोली पूर्व सरपंच की दायीं बाजू पर लगी। बचाव में जसबीर ने भी दो गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज सुन पूरे इलाके के लोग बाहर निकल आए। लोगों को देखकर आरोपी गाड़ी में सवार होकर भाग गए। परिजनों ने जसबीर को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने वहां से गोलियों के खोल भी बरामद किए है। पुलिस ने जसबीर सिंह के बयान गांव गिल में रहने वाले मनवीर सिंह और उसके छह साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि जसबीर सिंह खेतीबाड़ी करता है। इसके साथ साथ वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता है। वह मुख्य संसदीय सचिव दर्शन सिंह शिवालिक का काफी नजदीकी है। जसबीर सिंह और मनवीर के बीच में कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। उनमें अदालत में भी केस चल रहे हैं। अदालत में चल रहे केसों में गवाही हो रही है।
विज्ञापन
रविवार सुबह जसबीर सिंह अपनी कार में किसी काम से गया था। वहां से वह घर जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचा तो स्विफ्ट गाड़ी में मनवीर और उसके साथी आए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां लगने से जसबीर की गाड़ी के शीशे टूट गए और एक गोली उसकी बाजू पर जा लगी। गोलियों की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
लोगों को देख कर आरोपी भाग गए। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही जसबीर को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।