{"_id":"6b31f2dc7036d0abcf6e9b781814862f","slug":"fir-sub-insprector-asi-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर रद्द कराने को लेकर मांगे थे रुपये, सब इंस्पेक्टर, एएसआई काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफआईआर रद्द कराने को लेकर मांगे थे रुपये, सब इंस्पेक्टर, एएसआई काबू
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार देर शाम दबिश देकर सब इंस्पेक्टर नवदीप सिंह और एएसआई सोहन लाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी रूपिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हरनाम नगर, मॉडल टाउन निवासी चरणजीत कक्कड़ के बेटे अमित कक्कड़ के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर पांच में एक एफआईआर दर्ज है। इस परचे को रद्द कराने के लिए चौकी इंचार्ज नवदीप सिंह ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ब्यूरो के डीएससी गगनदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गवाहों की मौजूदगी में एसआई नवदीप और एएसआई सोहन लाल को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया।