फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   exploits of fake agents extorted lakhs of rupees by showing offer letter from Canadian government college

Punjab: बेटे को कनाडा भेजने के चक्कर में लुट गया परिवार... मकान तक गिरवी रखा, ट्रैवल एजेंट ने किया ब्लैकमेल

Thu, 13 Feb 2025 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 02:02 PM IST
सार

युवक की मां मंदीप कौर ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनमें प्रदीप सबसे बड़ा है। परिवार ने प्रदीप को कनाडा भेजने का फैसला किया था ताकि गरीबी से पीछा छूट सके लेकिन ठग ट्रैवल एजेंटों ने उनका सब कुछ लूट लिया।

विज्ञापन
exploits of fake agents extorted lakhs of rupees by showing offer letter from Canadian government college
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब में कई ऐसे ट्रैवल एजेंट हैं जो लोगों की खून-पसीने की कमाई चट कर रहे हैं। ये ट्रैवल एजेंट लोगों के साथ धोखा कर लाखों रुपये ऐंठ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना में भी सामने आया है। जहां फर्जी ट्रैवल एजेंटों के गिरोह ने एक परिवार के साथ धोखा कर उनके बेटे को कनाडा भेजने के लिए 24 लाख रुपये से ज्यादा की राशि हड़प ली। बेटे को कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजने और सरकारी कॉलेज में दाखिला करवाने की बात कहकर आरोपियों ने परिवार को ब्लैकमेल भी किया। इतना ही नहीं वादे के मुताबिक आरोपी ट्रैवल एजेंटों ने बेटे का दाखिला भी सरकारी कॉलेज में नहीं करवाया।  

विज्ञापन


लुधियाना के गांव टूसे के रहने वाले प्रदीप सिंह को कनाडा के सरी शहर के सरकारी कॉलेज का ऑफर लेटर दिखाकर उसका वहां से 4347 किलोमीटर दूर ब्राम्पटन के एक प्राइवेट कॉलेज में दाखिला करवा दिया। यही बस नहीं आरोपियों ने प्रदीप के कनाडा स्थित बैंक के जीआईसी खाते से भी 6 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए और उसे कनाडा में धक्के खाने को छोड़ दिया। यहां तक पीड़ित परिवार के घर की रजिस्ट्री तक आरोपियों ने गिरवी रखवा दी और बैंक के ब्लैंक चैक पर हस्ताक्षर करवा ब्लैकमेल किया। 
विज्ञापन


प्रदीप की मां मंदीप कौर ने हिम्मत करके पुलिस को शिकायत दी। मंदीप कौर ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनमें प्रदीप सबसे बड़ा है। परिवार ने प्रदीप को कनाडा भेजने का फैसला किया था ताकि उसका बेहतर भविष्य बन सके, लेकिन ठग ट्रैवल एजेंटों ने उनका सब कुछ लूट लिया। आरोपियों ने 14 लाख रुपये में बात तय करके 24 लाख 30 हजार ऐंठ लिए और मकान की रजिस्ट्री और चेक के जरिये झूठे केस में में फंसाने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा जल्द होगी गिरफ्तारी
थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रदीप की मां मंदीप कौर की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट हमीर सिंह और संदीप गोयल निवासी बरनाला के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी को कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

14 लाख रुपये में बेटे को स्टडी वीजा पर भेजने की हुई थी बात
मंदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रसूलपुर जंडी निवासी नानक सिंह के जरिये ट्रैवल एजेंट हमीर सिंह और उसके बेटे सैम सिंह से उनकी बात हुई थी। बरनाला स्थित कोर्ट चौक के पास उनके नवी इमीग्रेशन नाम से ऑफिस गए थे। दोनों बाप बेटे ने 14 लाख रुपये में प्रदीप को स्टडी वीजा पर सरी के सरकारी कॉलेज भेजने का भरोसा दिया। बाद में आरोपियों ने उनसे 24 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। 

दोबारा 15 लाख खर्च कर सरकारी कॉलेज में करवाया दाखिला
प्रदीप 6 सितंबर 2023 को कनाडा के सरी शहर पहुंच गया। वहां जाकर पता चला कि प्रदीप का दाखिला सरी से 4347 किलोमीटर दूर ब्राम्पटन के प्राइवेट कॉलेज में करवा दिया गया है। इस सारे गड़बड़झाले और धोखाधड़ी में संदीप गोयल ने आरोपियों का साथ दिया। आरोपियों ने खाली चेक पर जो हस्ताक्षर करवाए थे उसके जरिये कनाडा के बैंक खाते से प्रदीप के 6 लाख 50 हजार रुपये भी धोखे से निकाल लिए। जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो टाल मटोल करने के साथ धमकाने लगे। मंदीप कौर के अनुसार मजबूरी में उन्होंने दोबारा 15 लाख रुपये खर्च करके बेटे प्रदीप को कनाडा के सरकारी कॉलेज में दाखिला दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed