फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drunk Man reveals about murder case in Ludhiana Of Punjab

नशे में युवक ने खोला हत्या का राज, पुलिस ने बरामद किया कंकाल, एक माह पहले इस बात पर की थी वारदात

Tue, 16 Feb 2021 01:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Drunk Man reveals about murder case in Ludhiana Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दोस्त से कुकर्म करने पर एक युवक ने ग्यासपुरा इलाके में स्थित झुग्गियों में रहने वाले मोतीलाल उर्फ मोदी (56) को साथी के साथ मिल तेजधार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव खाली प्लॉट में दबा दिया।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह एक आरोपी ने नशे की हालत में किसी के सामने एक माह पूर्व की गई हत्या का राज खोल दिया। उसकी सूचना पर थाना साहनेवाल पुलिस आरोपी अमित कपूर को गिरफ्तार कर खाली प्लॉट से मृतक का कंकाल बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के मुताबिक ग्यासपुरा इलाके में झुग्गियों में रहने वाला मोतीलाल उर्फ मोदी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर का रहने वाला था। यहां पर वह भीख मांगता था। आरोपी अमित कपूर भी गोरखपुर का रहने वाला है। वह नशा करने का आदी है। सोमवार की दोपहर को वह अपने किसी जानकार के पास खड़ा था। वहां नशे की हालत में उसने उस व्यक्ति को बताया कि एक महीना पहले उसने और उसके दोस्त ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अमित को काबू कर लिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसका एक दोस्त है। वह अक्सर मोतीलाल के पास आता था। मोतीलाल उसके साथ कुकर्म करता था। एक दिन अमित ने मोतीलाल को दोस्त से कुकर्म करते देख लिया। जब उसने दोस्त से पूछा तो उसने उसे सारी बात बताई कि उसे धमकी दी जाती है और डराया जाता है। इसके बाद दोनों ने मोतीलाल की हत्या करने की साजिश रची। 


थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने मौका देखकर मोतीलाल को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया और उसका शव खाली प्लॉट में दबा दिया। एक महीने तक आरोपियों ने किसी को कुछ पता ही नहीं चलने दिया। सोमवार की सुबह नशे की हालत में आरोपी अमित ने सारा राज खोल दिया। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित को काबू कर लिया गया है। उसका दोस्त फरार है। जमीन से कंकाल बाहर निकलवा कर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहां उसका डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed