{"_id":"69059d75c7e5b317d30d3052","slug":"drug-addict-security-guard-kills-ailing-father-by-repeatedly-hitting-him-on-the-head-with-brick-ludhiana-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का दंश: सुरक्षा गार्ड ने बीमार पिता को मौत के घाट उतारा, सिर पर लगातार मारी ईंट; लुधियाना में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे का दंश: सुरक्षा गार्ड ने बीमार पिता को मौत के घाट उतारा, सिर पर लगातार मारी ईंट; लुधियाना में वारदात
Sat, 01 Nov 2025 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:18 AM IST
सार
लुधियाना में सुरक्षा गार्ड अवतार सिंह शराब का आदी था। शुक्रवार रात को वह अपने बच्चों और पत्नी को पीट रहा था। बुजुर्ग पिता उसे समझाने आए तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट मार दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के गांव राजगढ़ में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। थाना सुधार की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि अदालत से आरोपी के रिमांड की मांग की जाएगी।
जानकारी के अनुसार लुधियाना में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा अवतार सिंह (40) शराब और नशे का आदी था जिसके चलते आए दिन घर में क्लेश रहता था। पत्नी, दोनों बच्चे, मां बाप और परिवार के सभी सदस्यों समेत गांव वासी भी अवतार के गर्म स्वभाव और लड़ाई झगडे़ की आदत से परेशान थे। शुक्रवार रात भी अवतार ने बहुत नशा किया था और पत्नी दोनों बच्चों से मारपीट कर रहा था। उसने सिलेंडर उठा लिया था और उसमें आग लगाकर पूरे परिवार को खत्म करने की बात करने लगा।

बुजुर्ग पिता समझाने आए थे
इस पर उसके बीमार पिता बूटा सिंह (70) ने उसे समझाने की कोशिश की। अचानक अवतार तैश में आ गया और सब को मारने पीटने लगा। सभी पारिवारिक सदस्य इधर उधर छुप गये लेकिन बूटा सिंह लगातार उसे शांत करवाने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान अवतार ने घर में पड़ी ईंट उठाकर बूटा सिंह के सिर पर कई बार मारा। बूटा सिंह लहूलुहान होकर गिर गए।
विज्ञापन