स्कूल से घर देरी से पहुंची तो बाप ने नाबालिग बेटी को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर देर से पहुंचने पर बाप को नाबालिग बेटी पर शक हुआ और उसने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। मामला पंजाब के श्री चमकौर साहिब (रोपड़) का है। थाना श्री चमकौर साहिब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल तेजधार हथियार बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव गग्गों की रहने वाली महकदीप कौर पुत्री बलविंदर सिंह सरकारी कन्या स्कूल में ग्यारहवीं की छात्रा थी। उसकी मां की मौत कई वर्ष पहले हो गई थी। वह पिता के साथ साथ रहती थी।
शुक्रवार को वह स्कूल से घर कुछ देरी पर पहुंची। इस पर पिता बलविंदर सिंह को उस पर शक हो गया। इसके चलते हुए बलविंदर सिंह बेटी को सरहिंद नहर के पास ले गया और वहां उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बेटी को मरा समझकर वह वहां से चला गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी श्री चमकौर साहिब के एसएचओ देशराज को दी।
आरोपी बाप बलविंदर सिंह पुलिस की गिरफ्त में
इस पर वह मौके पर पहुंचे और जख्मी महकदीप को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा। देर रात रास्ते में ही महकदीप कौम ने दम तोड़ दिया। उधर, वारदात के बाद आरोपी पिता बलविंदर सिंह खुद पुलिस के पास पेश हो गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ देशराज ने बताया कि बलविंदर सिंह ने अपनी बेटी महकदीप कौर पर शक के चलते उसकी हत्या की है। वारदात में प्रयोग तेजधार हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी पिता बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महकदीप कौर का अंतिम संस्कार गांव गग्गों में कर दिया गया। बताया गया कि महकदीप चमकौर साहिब में ही रहने वाले अपने अपने दादा-दादी से मिलने के लिए गई थी। इसके कारण उसे घर पहुंचने में देर हो गई थी।
स्कूल की होनहार छात्रा थी महकदीप
महकदीप कौर पढ़ाई में काफी होनहार थी। साथ ही वह स्कूल की सांस्कृतिक समेत अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेती थी। स्कूल के प्रिंसिपल जगतार सिंह व स्टाफ ने कहा कि महकदीप पर पूरे स्कूल को मान था।