फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi Police constable arrested in Ludhiana of Punjab

दिल्ली पुलिस का सिपाही हत्थे चढ़ा: पंजाब पुलिस में भर्ती का देता था झांसा, लाखों रुपये की कर चुका ठगी

Mon, 17 Oct 2022 08:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Oct 2022 08:08 PM IST
सार

रोबिन साल 2009 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। वह करीब एक महीने से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। इसके साथ ही उसके खिलाफ पानीपत में पहले भी भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ एक मारपीट का मामला भी दर्ज है। वह दोनों मामलों में जमानत पर बाहर है।

विज्ञापन
Delhi Police constable arrested in Ludhiana of Punjab
जानकारी देते सीपी डॉ. कौस्तुभ शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस में सिपाही और सब इंस्पेक्टर भर्ती करवाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गिरोह के तीन शातिर अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी से चार लाख दो हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने हरियाणा के जिला सोनीपत स्थित गांव सामड़ी निवासी रोबिन (34) के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार चल रहे सोनीपत के गांव चिरडाना निवासी धर्मेंद्र नठवाल, राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गांव फेफाणा निवासी आसा राम सोनी और सिरसा स्थित सैनिक करियर अकादमी के महावीर उर्फ फौजी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी रोबिन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन रिमांड पर भेज भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि टीम ने इलाके में नाकाबंदी की थी। उन्हें सूचना मिली कि लोगों को भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला रोबिन पैसे लेने समराला चौक के पास खड़ा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तीन बच्चों के सर्टिफिकेट और चार लाख रुपये मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि चार लोग मिलकर यह काम रहे थे। ज्यादातर अकादमी के बच्चों को शिकार बनाया जाता था। आरोपी धर्मेंद्र, आसा राम और महावीर लोगों से पैसे लेने के बाद अपना हिस्सा रखते थे और बाकी के पैसे रोबिन को दे देते थे। रोबिन लुधियाना और पैसे लेने आया था। 

बाहरी राज्यों के बच्चों को बनाते थे शिकार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी पूरे विश्वास से लोगों को झांसे में लेते थे। लोग उनकी बातों में आकर लाखों रुपये दे भी देते थे। यह गिरोह बाहरी राज्यों के बच्चों को ज्यादा शिकार बनाता था। शातिर पैसे लेकर फार्म भरवाते थे। अगर कोई खुद पास हो जाता था तो भी उससे लाखों रुपये लिए जाते थे।  


एक महीने से ड्यूटी से गायब है सिपाही रोबिन
रोबिन साल 2009 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। वह करीब एक महीने से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा है। इसके साथ ही उसके खिलाफ पानीपत में पहले भी भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ एक मारपीट का मामला भी दर्ज है। वह दोनों मामलों में जमानत पर बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed