फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Court sent woman accused of murder to jail in Ludhiana

महिला को जेल: ढाई साल की बच्ची को उतारा था मौत के घाट, अब वीडियो हो रहा वायरल, कबूल किया अपना जुर्म

Thu, 02 Dec 2021 11:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Dec 2021 11:44 PM IST
सार

ढाई साल की बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला को अदालत ने जेल भेज दिया है। दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपना जुर्म कबूल कर रही है।

विज्ञापन
Court sent woman accused of murder to jail in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई साल की बच्ची दिलरोज को घर से अगवा करने के बाद जिंदा दफना कर उसे मौत के घाट उतारने वाली महिला नीलम को गुरुवार दोबारा अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद गुरुवार को उसका रिमांड खत्म हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद थाना शिमलापुरी के अधीन चौकी बसंत पार्क की पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। उधर, महिला की एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पुलिस कस्टडी में है और लोग उससे बच्ची की हत्या के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। जिसमें वह बच्ची को मारने की बात कबूल रही है। 
विज्ञापन


जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पुलिस की गाड़ी में आरोपी महिला नीलम पुलिस मुलाजिम के साथ बैठी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस जगह की है, जहां आरोपी महिला नीलम ने बच्ची को दफनाया था और बच्ची को निकालने पुलिस की टीम वहां पहुंची थी। वहां कुछ लोगों को इस बारे में पता चला और उन्होंने वीडियो बना लिया। इसमें उससे सवाल जवाब हुए और उसने अपना जुर्म कबूल भी किया और कहां कि उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बच्ची को इंसाफ की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

शहर में हुई दर्दनाक घटना के बाद हर व्यक्ति का दिल दहल गया है। हर तरफ से यहीं आवाज उठ रही है कि महिला को कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि ढाई साल की मासूम बच्ची की आत्मा को शांति मिल सके। शहर की अलग-अलग संस्थाओं की तरफ से गुरुवार की शाम को एक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें मांग की गई कि बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को तो गिरफ्तार कर ही लिया है। अब पुलिस आगे की जांच को भी जल्द से जल्द निपटा कर चालान को जल्द पेश करे और इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed