{"_id":"699efe01a8d3c0467e08f965","slug":"college-student-shot-dead-in-ludhiana-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत, घर से दोस्तों के पास गया था; मां-बाप का इकलौता था पंकज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत, घर से दोस्तों के पास गया था; मां-बाप का इकलौता था पंकज
Wed, 25 Feb 2026 07:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:25 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
लुधियाना के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में मंगलवार रात बीए के एक छात्र की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज (22) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गोली गर्दन में लगने के बाद उसके दोस्त उसे डीएमसी अस्पताल लेकर गए थे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना हैबोवाल पुलिस रिवाल्वर, खोल और सिक्का बरामद कर लिया है। इस संबंध में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोली अचानक चली है। वहीं युवक के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की बहसबाजी के बाद गोली मार हत्या की गई है।
विज्ञापन
पंकज के पिता मनोज कुमार ने बताया कि उनका बेटा आर्य कॉलेज का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह खाना खाकर यह कहकर घर से निकला था कि वह दोस्तों के पास जा रहा है। उन्हें रात करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि पंकज का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पंकज के शरीर पर गोली लगने के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय पंकज अपने दोस्तों के साथ ही था।
विज्ञापन
हैबोवाल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वरुण नामक युवक के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी। युवक अपने दोस्तों के साथ था। इसी दौरान गोली चली है।