फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cocain, smuggler, terrorist, helper

कोकीन तस्कर निकला आतंकियों का पनाहगार

Thu, 26 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 26 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
cocain, smuggler, terrorist, helper
कोकीन तस्करी के आरोप में सीआईए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन तस्करों में शामिल बशीर अहमद के आतंकियों से संबंध हैं। बशीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकवादियों को पनाह भी दे चुका है। उसके खिलाफ इस आरोप में श्रीनगर में मामला भी दर्ज हुआ था और वह डेढ़ साल की सजा भी काट चुका है। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ।
विज्ञापन

बशीर अहमद और उसके साथियों को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर दोबारा भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को 23 नवंबर को लाडोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीआईए वन के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने कहा कि रिमांड के दौरान बशीर अहमद ने कई राज खोले। पूछताछ में पता चला कि बशीर अहमद श्रीनगर में आईएसआई के आतंकवादियों को पनाह देता रहा है। इस मामले में सजा काटने के बाद उसने तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। प्रेम सिंह ने कहा कि पुलिस की एक टीम बशीर अहमद को लेकर जम्मू कश्मीर रवाना हो गई है। पंजाब पुलिस बशीर अहमद का नेटवर्क खंगाल रही है। यह भी पता चला है कि आरोपी इससे पहले भी जालंधर में कोकीन सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 नवंबर को सीआईए की टीम ने इंस्पेक्टर प्रेमसिंह की अगवाई में लाडोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान जम्मू कश्मीर नंबर की कार को रोका तो उसमें एक बच्चे समेत चार लोग सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से कोकीन बरामद हुई। पुलिस ने बच्चे को तो चाइल्ड होम भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े 11 करोड़ की कोकीन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed