फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CBI arrests two officials of customs department in Punjab

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: कस्टम विभाग के एडिशनल कमिश्नर व सुपरिंटेंडेंट को पकड़ा, रिश्वत लेने का आरोप

Fri, 10 Sep 2021 09:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 09:36 AM IST
सार

पंजाब में रिश्वत लेने के आरोप में पुलिस ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया। स्क्रैप के दो कंटेनर छोड़ने की एवज में 1.50 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि सौदा 1.30 लाख रुपये में तय हुआ। जाल बिछाकर सीबीआई की टीम ने अमृतसर में तैनात सुपरिंटेंडेंट को रंगे हाथ पकड़ा। 

विज्ञापन
CBI arrests two officials of customs department in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से स्क्रैप के दो कंटेनर छोड़ने की एवज में 1.30 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में कस्टम विभाग में तैनात एक एडिशनल कमिश्नर और एक सुपरिंटेंडेंट को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने सबसे पहले बुधवार को अमृतसर में तैनात सुपरिंटेंडेंट को रंगे हाथ पैसा लेते दबोचा, इसके बाद आगे की जांच में लुधियाना में तैनात एडिशनल कमिश्नर को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


सीबीआई ने विभिन्न ठिकानों से नकदी व अन्य सामान भी बरामद किया है। दोनों अधिकारियों को मोहाली स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ में विदेश से स्क्रैप आयात करने वाले कारोबारी के दो कंटेनर कस्टम विभाग के पास पहुंचे थे। कारोबारी ने अपने दोनों कंटेनर रिलीज करवाने के लिए अमृतसर में तैनात सुपरिंटेंडेंट धर्मवीर सिंह से संपर्क किया था। उसने दोनों कंटेनर छोड़ने की एवज में 1.50 लाख रुपये की मांग की थी। उसने कारोबारी को बताया कि इस पैसे में लुधियाना के साहनेवाल में तैनात एडिशनल कमिश्नर पारूल गर्ग को भी हिस्सा देना है। 
विज्ञापन


आखिरकार सौदा 1.30 लाख रुपये में तय हो गया। कारोबारी ने मामले की शिकायत सीबीआई के पास की, जिसके बाद सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए एक ट्रैप लगाया। बुधवार को सीबीआई ने सबसे पहले सुपरिंटेंडेंट को 1.30 लाख रुपये लेते रंगे हाथ काबू किया। इसके बाद देर शाम सीबीआई टीम ने दबिश देकर लुधियाना में तैनात एडिशनल कमिश्नर पारूल गर्ग से पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद सीबीआई ने होशियारपुर, लुधियाना और चंडीगढ़ स्थित कई ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम ने एडिशनल कमिश्नर के पास से लगभग 59.40 लाख रुपये के अलावा कुछ दस्तावेजों कब्जे में लिए हैं। वहीं सुपरिंटेंडेंट के पास से 2.60 लाख रुपये और कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। बता दें कि इससे पहले सीबीआई की दबिश को इंपोर्टेड सिगरेट के कंटेनरों की डिलीवरी से जोड़ा जा रहा था लेकिन ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed