{"_id":"59ac1e32dca4895ed6f6c43398a66a83","slug":"car-loot-near-river-bank-punjab-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे कर रहे थे फूट शूट, लुटेरों ने हथियार दिखा लूट ली कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर किनारे कर रहे थे फूट शूट, लुटेरों ने हथियार दिखा लूट ली कार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों ने नए साल का जश्न मनाने के दौरान फोटो शूट कर रहे चार युवकों से हथियार दिखाकर उनकी कार लूट ली।
आरोपियों ने दिन दहाड़े इस वारदात को कैंड नहर के किनारे अंजाम दिया। जाते हुए लुटेरों ने युवकों का कैमरा भी छीन लिया। युवकों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवकों से दिनदहाड़े कार लूट की सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवकों से पूछताछ कर लुटेरों का हुलिया जानना शुरू कर दिया है।
स्विफ्ट कार के मालिक हिमांशु ने बताया कि वह शिवपुरी के मोहल्ला बसंत नगर में रहता है और उनकी होजरी फैक्टरी है। कुछ दिन पहले उनका दोस्त कैमरा लेकर आया था। वह नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्त पीयूष, पारूल और ऋषभ के साथ लांग ड्राइव पर निकल गए। लांग ड्राइवर के दौरान फोटो शूट करने के लिए उन्होंने कैमरा भी साथ ले लिया। सभी लोग कैंड नहर के किनारे चल दिए।
वहां पर जब सभी कार को साइड लगा फोटो शूट कर रहे थे तो तीन युवक हथियारों से लैस होकर आए और युवकों को घेर लिया। उन्होंने कार की चाबी मांगी तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इतने में एक युवक ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। लुटेरों को जब पता चला कि कार हिमांशु की है तो उन्होंने हिमांशु की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और चाबी छीनकर कार लेकर फरार हो गए। थाना डेहलों के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।