फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   car loot, car loot in bhatinda, bhatinda car loot

हथियार के बल पर होंडा कार लूट ले गए

Tue, 10 May 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 10 May 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
car loot, car loot in bhatinda, bhatinda car loot
लूट - फोटो : अमर उजाला
जिले में एक बार फिर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले लोगोें से बंदूक की नोक पर गाड़ियां लूटने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। इसके चलते लोगों में दहशत पाई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात को लुटेरे एक होंडा कार हथियारों के बल पर लूटकर फरार हो गए। इसे वे प्रदेश में किसी बड़े गैंगवार को अंजाम देने के लिए उपयोग कर सकते हैं। वहीं पुलिस ने उक्त लुटेरों का सुराग लगाने के लिए बठिंडा के साथ लगते हरियाणा बार्डर को भी पूरी तरह से सील कर दिया है। बार्डर के रास्ते जिले में दाखिल होने वाले हर वाहन चालक की पुलिस गहराई से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


सोमवार रात को करीब 12 बजे के बाद टीचर कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस पार्क व्यू में जैतो निवासी व्यापारी राजीव गर्ग के किसी परिजन की शादी में शामिल होने अपने दोस्त के साथ होंडा कार पर पहुंचे थे। गुरप्रीत जब अपने दोस्त को उतार कर अपनी कार को पैलेस के बाहर स्थित पार्किंग में खड़ा करने गए तो अचानक वहां कुछ मिनट के लिए लाइटें चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह के अनुसार इस दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी पर 10 युवक सवार होकर आए। वे गुरप्रीत को धक्का मारकर उनकी कार छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उक्त सभी आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने गुरप्रीत के बयान दर्ज कर कार छीनकर फरार हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।


एसएसपी स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस की विशेष टीमें बनाकर उक्त लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही गाड़ी लूटने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed