Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Paramedical student jumps into canal

Pauri News: नहर में कूदी पैरामेडिकल की छात्रा

Thu, 19 Nov 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 19 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Paramedical student jumps into canal
श्रीनगर। चौरास के सुपाणा में जल विद्युत परियोजना की नहर में पैरामेडिकल की छात्रा के कूदने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को परिजनों की सूचना पर अपर उपनिरीक्षक दीपेंद्र रावत और हेड कांस्टेबल राजेश रावत व जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंमी। टीम ने छात्रा को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को छात्रा नहर में छलांग लगाते हुए देखी गई है। पुलिस के अनुसार छात्रा की पहचान प्राची कठैत (20) पुत्री महिपाल कठैत निवासी गंगानाली श्रीकोट के रूप में हुई है। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पैरामेडिकल बीओटीटी प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा की तलाश जारी है और कारणों की भी जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा प्रथम वर्ष की छात्रा थी। स्वास्थ्य कारणों से वह पूर्व में अपनी परीक्षाएं भी नहीं दे पाई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed