{"_id":"57bdcdfd4f1c1b7f59d504fb","slug":"businessman-died-firing-suicide-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहनेवाल के मॉडल टाउन इलाके में रहने वाले कृष्ण पाल (60) ने बुधवार को अपने घर में संदिग्ध हालात में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कृष्ण पाल के विदेश में रहने वाले परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुसार कृष्ण पाल बुधवार दोपहर को अपने घर में थे। उनका बेटा किसी काम से गया था जबकि भतीजा नीचे काम कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपने कमरे में सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज चलने पर जब परिजन ऊपर गए तो वह मृत पड़े थे। इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि कृष्ण पाल ने खुद को गोली मारी है या गोली उन्हें लगी है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
उनके परिजनों ने भी अब तक कोई बयान दर्ज नहीं कराए हैं। उनके भाई विदेश में रहते हैं। उनके विदेश से आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।