{"_id":"579a2d0b4f1c1bec6a21ed7f","slug":"bribe-council-officer-arrested-taking-bribe-bhatinda-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर काउंसिल का फायर अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर काउंसिल का फायर अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
Updated Thu, 28 Jul 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर काउंसिल के फायर अधिकारी सुखराज सिंह को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। फायर कार्यालय पर विजिलेंस दबिश की सूचना मिलते ही नगर काउंसिल कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी सर्वविजय सिंह ने बताया मौड़ मंडी स्थित एमएसडी स्कूल की अध्यक्ष किरण बाला ने अपने स्कूल का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट रिन्यू करवाने के लिए 28 जून को बेनती पत्र दिया था। फायर अधिकारी सुखराज सिंह ने उक्त काम के बदले सरकारी फीस के साथ-साथ रिश्वत भी मांगी।
इस पर किरण बाला के पति सतीश कुमार और फायर अधिकारी के बीच में 3500 रुपये में डील फाइनल हो गई। इसके बावजूद फायर अधिकारी सुखराज सिंह काम करने में टाल मटोल करने लगा तो सतीश कुमार ने यह मामला विजिलेंस ब्यूरो के ध्यान में लाया।
विज्ञापन
डीएसपी सर्वविजय सिंह ने बताया कि ब्यूरो के इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह भल्ला, एएसआई हरविंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने सरकारी गवाह डाक्टर प्रवीन कुमार और डॉ. चिमन लाल की मौजूदगी में फायर अधिकारी सुखराज सिंह को 3500 रुपये रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी के अनुसार उक्त आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।