{"_id":"8472b368713a31a529140307f4596350","slug":"bathroom-excuse-constable-run-culprit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम जाने का बहाना बनाया, संतरी को धक्का देकर फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाथरूम जाने का बहाना बनाया, संतरी को धक्का देकर फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 14 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बाथरूम जाने के बहाने संतरी को धक्का देकर भाग गया। शोर सुन कर अंदर ड्यूटी दे रहे मुलाजिम बाहर आए और आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। हालांकि देर रात आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर में तैनात कांस्टेबल गुरतेज सिंह की शिकायत पर ऋषि नगर निवासी सुभाष उर्फ नेपाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने नेपाली को चोरी के मामले में इलाके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बंद कर रखा था। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आरोपी ने बाथरूम जाने के लिए शोर मचाया। हवालात में बाथरूम न होने के कारण संतरी ने उसे हथकड़ी पहनाई और बाहर लाया। इसके बाद आरोपी ने संतरी को धक्का दिया और फरार हो गया। संतरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अंदर बैठे पुलिस मुलाजिम उसके पीछे भागे मगर आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया।
एसीपी पश्चिमी रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के फरार होने के बाद तीन टीमें बनाई थी। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर आरोपी की तलाश की और देर रात उसे इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।