{"_id":"57a0c3b94f1c1be84f2b89d0","slug":"award-two-lakh-award-on-loot-accused-ludhiana-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों का सुराग देने पर दो लाख के इनाम का एलान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों का सुराग देने पर दो लाख के इनाम का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 02 Aug 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 15 लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लगी, मगर लुटेरों के रुमाल मुंह पर बांधे होने के कारण किसी का चेहरा सामने नहीं आ सका।
पुलिस ने अब लुटेरों के बारे में सूचना देने पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों के बारे में जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले को हल करने के लिए अलग अलग टीमें बनाई हैं।
सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पुलिस ने कई बार दिए थे आदेश
पिछले साल तत्कालीन एडीसीपी हेड क्वार्टर सुखपाल सिंह बराड़ ने बैंक वालों को आदेश दिए थे कि बैंकों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड जरूर तैनात किए जाएं। कोचर मार्केट स्थित पीएनबी की शाखा के प्रबंधकों को भी सिक्योरिटी गार्ड रखने के आदेश दिए गए थे, मगर बैंक प्रबंधकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की तरफ से लुटेरों का पता लगाने वालों को दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा, एसएचओ, थाना डिवीजन पांच