फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempted robbery by showing fake pistol youths caught the accused in Halwara

Punjab: पिस्टल दिखा लूट की कोशिश, युवकों ने दिखाई बहादुरी और आरोपी को पटका, जांच में बंदूक निकली टॉय गन

Tue, 10 Feb 2026 02:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Feb 2026 02:33 PM IST
सार

नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार के दो युवक अबोहर ब्रांच नहर की कच्ची पगडंडी से बाजार की तरफ बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर दोनों युवकों को रोक लिया और उनसे लूट की कोशिश की।

विज्ञापन
Attempted robbery by showing fake pistol youths caught the accused in Halwara
police crime - फोटो : istock

विस्तार

पिस्तौल के दम पर लूट वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को दो युवकों ने दलेरी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी बाहरी राज्य का प्रवासी युवक है। आरोपी को बाइक सवार दो युवकों दबोचा और जमीन पर पटक उसके हाथ से पिस्तौल भी छीन लिया। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची सुधार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब जांच की तो पिस्तौल नकली पाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार के दो युवक अबोहर ब्रांच नहर की कच्ची पगडंडी से बाजार की तरफ बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर दोनों युवकों को रोक लिया और उनसे लूट की कोशिश की। लेकिन युवक उसे धक्का देकर बाइक भगा ले गए। इसके तुरंत बाद दोनों ने सुधार पुलिस को सूचना देकर आरोपी का पीछा किया। आरोपी लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग से अबोहर ब्रांच नहर की दूसरी तरफ पगडंडी से पैदल ही जा रहा था। तभी बाइक सवार दोनों युवकों उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पीछे से दबोच जमीन पर पटक दिया। युवकों ने उसकी पिस्तौल भी छीन ली और मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि जांच में पिस्तौल नकली पाई गई है जिसे आरोपी लोगों को डराने और लूट की कोशिश में इस्तेमाल कर रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, वो नशे में धुत है और पुलिस उसका नाम पता जानने की कोशिश में जुट गई है। इस बात की पक्की संभावना है कि आरोपी ने इस नकली पिस्तौल से अन्य वारदात को अंजाम दिया होगा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed