फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempt was made to kidnap 9-year-old boy in Ludhiana

Ludhiana: घर से दूध लेने निकले नौ साल के मासूम को अगवा करने का प्रयास, फिल्लौर स्टेशन पर बोरी से निकल भागा

Sun, 18 Dec 2022 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 12:45 PM IST
सार

बच्चे को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया और मुंह बांधकर बोरी में डाल दिया गया। अपहरण के बाद बच्चे को ट्रेन से किसी दूसरे शहर तक पहुंचाने के लिए ऑटो में डालकर फिल्लौर स्टेशन लाया गया।

विज्ञापन
Attempt was made to kidnap 9-year-old boy in Ludhiana
लुधियाना से बच्चे को अगवा करने का प्रयास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना शहर में खुड्ड मोहल्ले के पास घर से दूध लेने निकले नौ साल के मासूम का अपहरण हो गया। उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और मुंह बांधकर बोरी में डाला गया था। अपहरण के बाद बच्चे को ट्रेन से किसी दूसरे शहर तक पहुंचाने के लिए ऑटो में डालकर फिल्लौर स्टेशन लाया गया। यहां पर बच्चे को थोड़ा होश आया और वह बोरी से निकलकर भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन


इतने में टिकट चेकर धर्मराज व पुलिस कर्मियों की नजर उस पर पड़ी और बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। बेहोशी की हालत में बच्चे ने मदद मांगते हुए बताया कि उसका नाम प्रदीप (9) है और उसे कुछ लोग अगवा कर अपने साथ ले जा रहे हैं। यह सुनकर टिकट चेकर धर्मराज ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया और बच्चे को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर बच्चे के परिजन भी जीआरपी थाने पहुंच गए, जहां पर बच्चे को चाइल्ड लाइन के जरिये उसकी मां तारा मणि के हवाले कर दिया गया। तारा मणि ने बताया कि उसने अपने बेटे को दूध लेने भेजा था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बारे में सूचना मिली तो वह जीआरपी थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed