{"_id":"69897435278ec44cf00aa6c9","slug":"attack-on-punjab-shahi-imam-father-and-son-slapped-him-outside-mosque-in-ludhiana-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के शाही इमाम पर हमला: मस्जिद के बाहर बाप-बेटों ने जड़े थप्पड़, ईंटें बरसाईं, धमकियां देकर फरार हुए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब के शाही इमाम पर हमला: मस्जिद के बाहर बाप-बेटों ने जड़े थप्पड़, ईंटें बरसाईं, धमकियां देकर फरार हुए
Mon, 09 Feb 2026 11:14 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:14 AM IST
सार
एक फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे जब शाही इमाम काम का जायजा लेने मस्जिद पहुंचे, तो ब्राउन रोड निवासी उबैद उर रहमान, उसके बेटे अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद ने उन्हें घेर लिया और उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पर लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर हमला कर दिया गया। जामा मस्जिद परिसर में बनी दुकानों के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों ने शाही इमाम पर ईंटों से हमला किया।
विज्ञापन
शाही इमाम पर हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जामा मस्जिद के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद ने बताया कि वर्तमान में मस्जिद के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी देखरेख शाही इमाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
एक फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे जब शाही इमाम काम का जायजा लेने मस्जिद पहुंचे, तो ब्राउन रोड निवासी उबैद उर रहमान, उसके बेटे अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले शाही इमाम के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उबैद उर रहमान ने जान से मारने की नीयत से शाही इमाम पर ईंट उठाकर फेंकी और थप्पड़ भी मारे।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए कार्यालय प्रभारी मुजाहिद और शाहनवाज अहमद के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मुजाहिद ने बताया कि आरोपी मस्जिद की दुकानों पर अवैध कब्जा जमाना चाहते हैं। वे पहले भी कई बार शाही इमाम को धमकियां दे चुके हैं। इससे पहले कई बार पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन आरोपियों के अड़ियल रवैये के कारण समझौता न हो सका। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुकानों के मालिकाना हक को लेकर यह पुराना विवाद है। आरोपियों की तलाश जारी है।