फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   attack, central forensic team in ludhiana, ludhiana attack case

सेंट्रल फोरेंसिक टीम ने दोहराया क्राइम सीन

Tue, 24 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 24 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
attack, central forensic team in ludhiana, ludhiana attack case
लुधियाना में संत ढडरियां वाले पर हुए कातिलाना हमले के आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सिख प्रचारक संत रंजीत सिंह ढडरियांवाले पर कातिलाना हमला के मामले में मंगलवार को चंडीगढ़ से सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब (सीएफसीएल) की टीम लुधियाना पहुंची। टीम ने साउथ सिटी रोड पर बाड़ेवाल के पास घटनास्थल पर क्राइम सीन को दोहराया। इस मामले में पुलिस ने छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दस को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कार्पियो भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीएफसीएल की टीम पहले पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची। वहां से डीसीपी ध्रुमन निंबले, एडीसीपी बलकार सिंह, एसीपी रुपिंदर कौर सरां समेत कई मुलाजिम उनके साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने पुलिस मुलाजिमों और पीड़ित पक्ष की ओर से बताए विवरण के मुताबिक क्राइम सीन को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने डीएमसी अस्पताल का दौरा किया और हमले में मारे गए बाबा भूपिंदर सिंह का इलाज करने वाले डॉक्टरों के साथ बातचीत की। उनसे मृतक के घावों, हमले में उपयोग हुए संभावित हथियारों के बारे में पूछा। इसके बाद टीम ने सिविल अस्पताल का दौरा किया और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बातचीत की। टीम ने आरोपियों से पुलिस द्वारा अब तक की गई पूछताछ की डिटेल भी ली। सीएफएसएल शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट बना कर उच्च पुलिस अधिकारियों को सौंपेगी।

लुधियाना पुलिस ने संत ढडरियांवाले पर हमले के मामले में मंगलवार को छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपी मेहता चौक के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से काले रंग की वह स्कार्पियो भी बरामद कर ली गई है, जिसे वारदात में उपयोग किया गया था। मंगलवार को काबू आरोपियों में से गुरविंदर सिंह निवासी गांव देवियापुर थाना कसोला, तहसील संधीला, जिला हरदोई यूपी, अमरजीत सिंह गांव रायपुर थाना धामपुर, जिला बिजनौर यूपी और गुरप्रीत सिंह निवासी गोदड़ी साहिब, कोटकपूरा रोड, फरीदकोट फिलहाल गुरुद्वारा मेहता अमृतसर में रह रहे थे।

बाकी तीन आरोपी गुरमीत सिंह, गुरनाम सिंह और प्रीतम सिंह फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। 

पुलिस ने पहले से गिरफ्तार किए चार आरोपियों हरदेव सिंह, गगनदीप सिंह, जसप्रीत और मनजीत को अदालत में पेश किया। अदालत ने उनको जेल भेज दिया। बीस मई को गिरफ्तार किए आरोपियों सुखविंदर सिंह, मनवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह को भी चार दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने अदालत में पेश करके दो दिन के और रिमांड पर लिया।

अदालत के बाहर फिर लगे नारे
पुलिस मंगलवार को जब आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए लाई तो फिर से टकसाल से संबंधित लोगों ने नारेबाजी की। वहीं  मीडिया को फोटो लेने से भी मना कर दिया गया। 


सीपी जतिंदर सिंह औलख का कहना है कि अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीस से अधिक आरोपी इस हमले में शामिल थे। बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं। अभी तक पुलिस ने दो कार, एक 315 बोर की बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed