{"_id":"57374f6b4f1c1b577991a25f","slug":"arrest-gangster-arrest-in-ludhiana-ludhiana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला का गैंगस्टर लुधियाना से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथला का गैंगस्टर लुधियाना से गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के प्रयास और लूटपाट सहित कई मामलों में कपूरथला पुलिस को वांछित गैंगस्टर मदन लाल उर्फ मक्खन को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना साहनेवाल की मदद से मुंडिया कलां स्थित जीटीबी नगर से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन और 15 कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने कपूरथला के शालीमार बाग रोड के रहने वाले मदन लाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह ने बताया कि आरोपी मक्खन सिंह कपूरथला का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ कपूरथला के कई थानों में हत्या के प्रयास, लूटपाट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। कुछ दिन पहले सीआईए पुलिस को पता चला कि आरोपी मुंडिया के जीटीबी नगर इलाके में रह रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने एसीपी साहनेवाल गुरमीत सिंह और थाना साहनेवाल के एसएचओ हरदीप सिंह के साथ मिलकर एक टीम बनाई। इसके बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से पिस्तौल और कारतूस मिले।