फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, fraud si arrest, khanna arrest

45 हजार रुपये के साथ नकली एसआई गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना) Updated Mon, 12 Sep 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
arrest, fraud si arrest, khanna arrest
धोखा - फोटो : demo pic
सदर पुलिस ने रविवार देर शाम ललहेड़ी रोड से 45 हजार रुपये के साथ खुद को एसआई बता रहे गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया। सदर थाना के एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सतवंत सिंह निवासी साईया खुर्द ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दोस्त मनप्रीत सिंह ने उसे एक व्यक्ति से मिलाया, जिसका नाम गुरप्रीत सिंह था।
विज्ञापन


वह खुद को पंजाब पुलिस का एसआई बता रहा था। उसने कहा कि वह उसे पंजाब पुलिस में भर्ती करवा सकता है। इसके लिए उसे डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। सतवंत सिंह ने उसे बतौर एंडवास 50 हजार रुपये दे दिए। दो महीने बाद जब वह उसके पास गया तो उसने कहा कि कुछ काम नहीं बना, लेकिन उसने पैसे भी वापस नहीं किए। इस पर उसने सदर पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन


उसने बताया कि एसआई गुरप्रीत लुधियाना के किसी थाने में सर्विस करता है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम शिकायतकर्ता को साथ लेकर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान अमलोह रोड पर सतवंत सिंह ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को पहचान लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 45 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। आरोपी का दोस्त मनप्रीत सिंह अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed