फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After killing neighbour accused absconded with wife in Ludhiana crime news

Ludhiana Murder: पड़ोसी ने की युवक की हत्या... कमरा खाली कर पत्नी के साथ फरार, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

Wed, 23 Jul 2025 07:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 07:02 PM IST
सार

लुधियाना में किराये के कमरों में रहने वाले पड़ोसी ने युवक की हत्या कर दी। आरोपी पत्नी के साथ कमरा खाली कर फरार हो गया। युवक की लाश कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली है। 

विज्ञापन
After killing neighbour accused absconded with wife in Ludhiana crime news
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में व्यक्ति ने पड़ोसी की हत्या कर दी। घटना लुधियाना के ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी इलाके की है। यहां एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक की हत्या के बाद आरोपी चुपचाप अपने परिवार को लेकर किराये का कमरा खाली कर फरार हो गया। मकान मालिक को शक हुआ तो वह युवक के कमरे में गया। अंदर खून से लथपथ नंदलाल (30) का शव पड़ा था। मकान मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस आलाधिकारी और चौकी ग्यासपुरा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पड़ोसी शिव सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने जांच के बाद नंदलाल का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी शिव सागर और मृतक नंदलाल दोनों मकान मालिक जसपाल सिंह के घर पर किराये के कमरों में रहते हैं। नंदलाल अक्सर शिव सागर के कमरे में आता-जाता रहता था। कुछ समय से शिव सागर को शक था कि नंदलाल के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इस कारण दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई थी। वहीं आरोपी शिव सागर का पत्नी के साथ भी झगड़ा होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव सागर ने नंदलाल को मारने की योजना बनाई। आरोपी ने मौका देख कर नंदलाल पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अपना कमरा खाली कर परिवार को लेकर वहां से फरार हो गया। जब आसपास के किरायेदारों को शक हुआ कि अचानक से ऐसा क्या हुआ कि शिवसागर कमरा खाली कर रहा है तो उन्होंने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। दूसरे कमरे में रहने वाला युवक नंदलाल के कमरे में गया तो अंदर उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। 


इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक नंदलाल के परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करा परिवार को शव सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें: सिपाही ने बचाई 11 जिंदगियां: बठिंडा में नहर में गिरी कार, पानी में कूद गया कांस्टेबल जसवंत... छह बच्चों समेत पूरे परिवार को बचाया, Video

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed