फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car fell into canal in Bathinda 11 people drowning in water rescued by Punjab Police constable see video

सिपाही ने बचाई 11 जिंदगियां: बठिंडा में नहर में गिरी कार, पानी में कूदा कांस्टेबल जसवंत, बचा लिया पूरा परिवार

Wed, 23 Jul 2025 05:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में पंजाब पुलिस के सिपाही ने 11 लोगों की जान बचाई। कांस्टेबल जसवंत सिंह ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए पानी में गिरी कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Car fell into canal in Bathinda 11 people drowning in water rescued by Punjab Police constable see video
कांस्टेबल जसवंत सिंह और पानी से बाहर निकाले गए बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। इन लाइनों का मतलब तो आप समझ गए होंगे और हकीकत में ऐसा हुआ है पंजाब के बठिंडा में। यहां पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए 11 जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकला, उन्हें बचा लिया। यह सुपर कॉप कांस्टेबल जसवंत सिंह हैं। 

विज्ञापन


बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई। कार में सवार एक ही परिवार के 11 सदस्य, जिनमें छह बच्चे और पांच बड़े शामिल थे, अचानक होंडा अमेज कार के बेकाबू होने के कारण नहर में गिर गए। वहीं, पास में खड़े पीसीआर के पंजाब पुलिसकर्मी जसवंत सिंह ने दिलेरी दिखाते हुए नहर में कूदकर कार सवार बच्चों एवं बड़ों को बाहर निकाला। इससे सभी की जान बच गई। जिस पुलिस कर्मी ने नहर में छलांग लगाकर सभी की जान बचाई उसे तैरना तक नहीं आता था, लेकिन डूबते हुए बच्चों में पुलिसकर्मी को अपनी बेटी दिखाई दी तो तुरंत नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसायटी के स्वयंसेवक, स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया और सभी सवारों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे सिविल अस्पताल, बठिंडा में भर्ती कराया गया है। परिवार बस्ती नंबर 6, गांव बीड़ तालाब का निवासी है। यह परिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैरना नहीं आता था फिर भी नहर में कूदकर बचाए बच्चे
नहर में डूब रहे कार सवार 11 लोगों को बचाने वाले पंजाब पुलिस के जांबाज कर्मी जसवंत सिंह का बुधवार को ही जन्मदिन था। जब यह हादसा हुआ तो वो अपने पॉइंट पर तैनात था। इसी दौरान उसने देखा कि एक कार नहर में गिर गई और उसमें बच्चें व बड़े शामिल थे, जो बचाओ-बचाओ का शोर मचा रहे थे। जसवंत सिंह ने बताया कि जब बच्चों की आवाज उसके कान में पहुंची तो उन बच्चों में उन्हें अपनी बेटी दिखाई दी। इस कारण बिना कुछ सोचे समझे नहर में छलांग लगाकर सभी बच्चों एवं बड़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जसवंत ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था, लेकिन उसके दिमाग में चल रहा था कि उसकी बच्ची नहर में डूब रही है, जिसे हर हाल में बचाना है। उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिन पर इससे बड़ा और क्या काम हो सकता है। ड्यूटी के साथ आज उन्होंने समाज सेवा में भी अहम योगदान पाया है।

पीसीआर कर्मी का किया जाएगा विशेष सम्मान
एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि नहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले बहादुर पुलिसकर्मी जसवंत सिंह का विशेष तौर पर सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed