फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   action, sho line hazir in ludhiana, action against Sho in ludhiana

ड्यूटी में कोताही बरती, थाना शिमलापुरी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 22 Mar 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 22 Mar 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
action, sho line hazir in ludhiana, action against Sho in ludhiana
पंजाब पु‌लिस - फोटो : demo pic
थाना शिमलापुरी के प्रभारी गुरबिंदर सिंह को ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार अकाली नेताओं का नजदीकी बताकर बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने के मामले में थाना प्रभारी पर गाज गिरी है, जबकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।      
विज्ञापन


थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी कुलजीत सिंह धंजल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। यह मामला पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत की जांच के बाद संदीप सिंह के बयान पर दर्ज किया गया था। संदीप सिंह ने बताया कि कुलजीत सिंह उसके पड़ोस में रहता है, जो बिजली बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी का सदस्य है और खुद को अकाली नेताओं का नजदीकी बताता है। आरोपी ने उसे अपने रसूख पर बिजली बोर्ड में जेई की नौकरी पर लगवाने का झांसा दिया और चार लाख की मांग की।
विज्ञापन


रुपये देने के बावजूद जब नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। रकम वापस न मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस में की गई। आरोपी कुलजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट की हिदायत है कि सात साल से कम सजा वाले मामलों में आरोपी को पकड़ने से पहले नोटिस दिया जाए। जब सोमवार को थाना प्रभारी उसे उठा लाए तो गिरफ्तारी के बजाय उनको आरोपी को नोटिस देना पड़ा। मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आया तो मंगलवार को थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed