{"_id":"e4f16aa1244b7ba8954355cee0b7af89","slug":"accident-in-ludhiana-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर - तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ जीप में जा घुसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे का कहर - तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ जीप में जा घुसा
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को साइड मार दी। इससे ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ खड़ी जीप से टकरा गया। इससे ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद खन्ना के गांव चक्क कलां के रहने वाले सिकंदर सिंह (50) का शव कब्जे में लेकर लिया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने सिकंदर के बेटे अवतार सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिकंदर बुधवार सुबह खन्ना की तरफ से ट्रक में लक्कड़ भरकर लुधियाना आ रहा था। रास्ते में कोहरा काफी था। जब वह ढंढारी कलां के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में उसे साइड मार दी। इससे उसका ट्रक अंसतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया और सामने खड़ी जीप में जा घुसा। हादसे में सिकंदर बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।