फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A woman accused murdering her husband arrested with her Lover in Halwara of Punjab

पंजाब : पहले प्रेमी संग मिलकर पति की जान ली, फिर पुलिस को भटकाया, अब गिरफ्तार 

Wed, 21 Apr 2021 07:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 07:34 PM IST
सार

पुलिस का शिकंजा कसता देख 17 अप्रैल को तड़के रघुवीर गगनदीप को बाइक पर लेकर फरार हो गया। वहीं गगनदीप कौर अपनी तीन बेटियों को ससुराल में ही छोड़ गई।  

विज्ञापन
A woman accused murdering her husband arrested with her Lover in Halwara of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के हलवारा में एक सप्ताह पहले मृत मिले गांव पमाल के अमृतधारी युवक रणजीत सिंह की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


थाना जोधा की पुलिस ने रणजीत सिंह के पिता सुखदेव सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी गगनदीप कौर और उसके प्रेमी रघुवीर सिंह वासी कैले बांदर जिला बठिंडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मृतक का रिश्तेदार भी है। 
विज्ञापन



तफ्तीश के दौरान गगनदीप कौर पुलिस को भटकाती रही और रघुवीर भी परिवार की मदद का ड्रामा करता रहा। पुलिस का शिकंजा कसता देख 17 अप्रैल को तड़के रघुवीर गगनदीप को बाइक पर लेकर फरार हो गया। वहीं गगनदीप कौर अपनी तीन बेटियों को ससुराल में ही छोड़ गई। बुधवार 5 बजे दोनों को गांव बस्सियां से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें पता चला कि उनकी पुत्र वधू के उनके रिश्तेदार रघुवीर से संबंध हैं। घटना की रात भी रघुवीर उनके बेटे रणजीत के घर आया था। उनकी पुत्रवधू ने पहले उसे नशीली दवाई पिलाई फिर बेहोशी की हालत में मुंह दबाकर हत्या कर दी। पहले पुलिस ने 174 की कार्रवाई की लेकिन मामला संदिग्ध होने पर 5 डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया था। 

जांच अधिकारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह की मौत के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed