फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एटीएम बदलकर पेसे लूटने वाले एक संदिग्ध को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

एटीएम बदलकर पेसे लूटने वाले एक संदिग्ध को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sun, 07 Apr 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर पेसे लूटने वाले एक संदिग्ध को लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
एटीएम बदलकर पैसे लूटने वाले एक संदिग्ध को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

रोपड़। भीड़ भाड़ वाले इलाके बेला चौक में एटीएम बदलकर पैसे लूटने की वारदात को अंजाम देने के चक्कर में घूम रहे चार लोगों में से एक व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। मलकीत सिंह निवासी गांव मौजली पुर ने बताया कि वह एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने लगा तो चार व्यक्ति उसके पीछे आकर खड़े हो गए और बैंक खाते की स्टेटमेंट निकलवाने पर जोर देने लगे। शक होने के कारण उसने शोर मचाया जिसके बाद तीन लोग एक कार में बैठकर भाग गए जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र जगदीश निवासी राज थल हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस व्यक्ति की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दी गई जिसमें यह व्यक्ति माफी मांगता हुई दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कहा कि अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed