{"_id":"5c9cfc10bdec22140012d71a","slug":"91553792016-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम ऐंठे साढ़े सात लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम ऐंठे साढ़े सात लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर ठगे साढ़े सात लाख
पुलिस के पास जाने पर पीड़ित को वापिस किए ढाई लाख
बाकी पैसे देने से मुकरने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने गुरु अर्जुन देव नगर के रहने वाली महिला से साढे़ सात लाख रुपये की ठगी की है। जब महिला को पैसे वापिस नहीं मिले तो वह पुलिस के पास गई। जिसके बाद आरोपी ने ढाई लाख रुपये वापिस कर दिए। मगर पांच लाख रुपये देने से साफ तौर पर मुकर गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस के पास शिकायत की। थाना डिविजन सात की पुलिस ने वरिंदर कौर की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट परमिंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
वरिंदर कौर ने बताया कि उनकी सहेलियों का एक ग्रुप बना हुआ है। आरोपी परमिंदर कुमार ने उससे और उसके ग्रुप से विदेश भेजने का झांसा देकर 7 लाख रुपये ले लिए थे। मगर उन्हें विदेश नहीं भेजा। बार-बार कहने के बाद भी जब आरोपी ने पैसे नहीं दिए तो उन्होंने पुलिस के पास जाने की बात कही। इस पर आरोपी ने उन्हें 2.50 लाख रुपये अलग-अलग तारीख को वापिस कर दिए और बाकी पैसे कुछ समय बैद देने की बात की। लेकिन जब पीडिता पैसे लेने के लिए गई तो आरोपी साफ तौर पर मुकर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। पुलिस जांच के बाद उनके आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया है। एएसआई रेशम सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों की जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई हुई है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।