फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वीजिलैंस ब्यूरो ने रोपड़ नगर काउंसिल दफ्तर में की दबिश

वीजिलैंस ब्यूरो ने रोपड़ नगर काउंसिल दफ्तर में की दबिश

Thu, 28 Mar 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
वीजिलैंस ब्यूरो ने रोपड़ नगर काउंसिल दफ्तर में की दबिश
विजिलेंस ब्यूरो ने रोपड़ नगर काउंसिल दफ्तर में की दबिश
विज्ञापन

सरकारी ग्रांटों से हुए विकाय कार्यों की जांच शुरू की
आजाद पार्षद के पति की शिकायत पर दो साल बाद हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर काउंसिल कार्यालय रोपड़ में दबिश देकर ग्रांटों से हुए विकास कार्यों की जांच की। टीम में तकनीकी विभाग के एक्सईएन गुरआमल सिंह बराड़, एसडीओ वीके सोनी, इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह और सब इंस्पेक्टर हरबंत सिंह शामिल थे।
टीम सुबह नौ बजे नगर काउंसिल कार्यालय पहुंच गई थी। वहीं काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी साढ़े नौ बजे के बाद दफ्तर पहुंचे। इसके अलावा काउंसिल स्टाफ के कुछ और कर्मचारी भी देर से दफ्तर पहुंचे। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी व एमई से भी पूछताछ की गई। एसडीओ वीके सोनी ने एमई से वार्ड नंबर-7, 8 और 12 में हुए विकास कार्यों की डिटेल मांगी और दस्तावेजों की फाइलें भी तुरंत पेश करने के निर्देश रिए। इसके अलावा अन्यों कार्यों की भी फाइल मांगी गई। वहीं पिछली अकाली सरकार के समय आई ग्रांटों से हुए विकास कार्यों की बाकी फाइलें ब्यूरो के मोहाली कार्यालय में पेश करने की हिदायत भी दी गई। टीम
विज्ञापन

गौरतलब है कि आजाद पार्षद संदीप कौर जग्गी के पति गुरविंदर सिंह जग्गी ने विजिलेंस ब्यूरो को 2017 में शिकायत देकर नगर काउंसिल द्वारा शहर में हुए सरकार की ग्रांटों से करवाए विकास कार्यों में घपले की जांच करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed