{"_id":"5c3a16aebdec22734b4bc779","slug":"91547310766-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशापूर्ति के लिए खुद ही कर दिया नशा तस्करी का धंधा शुरु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशापूर्ति के लिए खुद ही कर दिया नशा तस्करी का धंधा शुरु
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बरामद की 50 ग्राम हेरोइन
आरोपी को अदालत में किया गया पेश, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशापूर्ति के लिए और शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में एक व्यक्ति ने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह महानगर के अलग-अलग तस्करों से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करता था। एसटीएफ विभाग ने आरोपी को डाबा रोड स्थित जैन कालोनी के पास गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में थाना डिवीजन छह में ढंढारी कलां स्थित मक्कड़ कालोनी निवासी करणदीप सिंह उर्फ टींडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जांच अधिकारी एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह मजदूरी करता है और खुद नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए पैसे नहीं होते थे तो आरोपी ने खुद ही नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी ने साहनेवाल के एक तस्कर से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करनी शुरू कर दी। पुलिस जांच कर रही है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर आगे किन लोगों को सप्लाई करता था।