{"_id":"5bd9d804bdec22693c103654","slug":"91541003268-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की नौक पर व्यक्ति से लूटे बीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल की नौक पर व्यक्ति से लूटे बीस हजार
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर लूटे बीस हजार
सुबह साढ़े तीन बजे तीन बाइकों पर सवार लुटेरों ने की वारदात
पीड़ित ने दोस्त के साथ किया पीछा तो गोली मारने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हिमाचल प्रदेश में जाने के लिए समराला चौक पर दोस्त के पास जा रहे शिंगार सिनेमा रोड निवासी सुरेश बावा को बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे तीन बाइकों पर सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने घेर लिया। लुटेरे पिस्तौल के बल पर बीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। थाना डिविजन तीन की पुलिस की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोस्त राजवीर ने बताया कि उसे और उसके दोस्त सुरेश बावा हिमाचल प्रदेश सामान लेने के लिए जाना था। उसने सुरेश से कहा कि वह समराला चौक के पास उसका इंतजार कर रहा है और वह पैदल ही चौक तक आ जाए। राजवीर का फोन आने के बाद सुरेश घर से निकल गया। समराला चौक के पास ही लुटेरों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर जेब में पड़े बीस हजार रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए। जब राजवीर ने दूर से देखा कि भीड़ लगी हुआ है तो वह गाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। जब लुटेरों ने राजवीर को देखा तो वह फरार हो गए।
इसी दौरान सुरेश ने राजवीर को बताया कि वह लुटेरे थे और उससे पैसे लूट कर फरार हो गए। इसके बाद राजवीर ने लुटेरों के पीछे गाड़ी लगा दी। लुटेरे घूमते हुए बस्ती जोधेवाल के पास पहुंच गए। वहां दोनों ने गाड़ी आगे लगाकर लुटेरों को घेर लिया। दोनों उन्हें पकड़ने के लिए उतरे तो एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल कर तान दी और गोली मारने की धमकी दी। कहासुनी के बाद दोनों पिस्तौल देख कर गाड़ी में बैठ गए और लुटेरे फरार हो गए। राजवीर ने बताया कि बस्ती जोधेवाल में न तो पीसीआर बाइक थी और न ही जोधेवाल पुलिस की कोई नाकाबंदी, जिस कारण लुटेरे फरार हो गए। पुलिस होती तो लुटेरे काबू में आ सकते थे। थाना डिविजन तीन की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।