फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   युवती की फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो की अपलोड

युवती की फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो की अपलोड

Sat, 22 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
युवती की फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो की अपलोड
युवती की फेक आईडी बना सोशल मीडिया पर डाली अश्लील फोटो
विज्ञापन

काफी समय से कनाडा में रह रही है युवती, पिता ने कराया मामला दर्ज
आरोपी के गांव में युवती का है ननिहाल, इसलिए थी पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डेहलों के गांव पंजेटा में अपने ननिहाल आने वाली युवती की गांव के ही युवक ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो डाल दी और उसके नीचे नंबर लिख कर गलत शब्दावली लिख दी। जब युवती के नंबर पर फोन आए तो उसके परिजनों को पता चल गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना डेहलों की पुलिस को दी। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर गांव पंजेटा के रहने वाले सुखविंदर सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ साथ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव पंजेटा में युवती का ननिहाल है। वह अपने ननिहाल आती जाती थी तो आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में जान-पहचान हो गई। कुछ समय पहले युवती स्टडी बेस पर कनाडा चली गई। लेकिन अब आरोपी ने युवती के नाम की फेक आईडी बनाई और उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर नीचे युवती का नंबर डाल दिया। जब युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed