फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चंडीगढ़ मार्का 175 पेटी शराब समेत 4 गिरफ्तार

चंडीगढ़ मार्का 175 पेटी शराब समेत 4 गिरफ्तार

Wed, 13 Jun 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ मार्का 175 पेटी शराब समेत 4 गिरफ्तार
चंडीगढ़ की 175 पेटी शराब समेत 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़ी गई शराब में 100 पेटी और 75 देशी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। पुलिस ने तीन स्थानोें पर नाकाबंदी एवं छापामारी दौरान चंडीगढ़ की 175 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी करने के चार आरोपियों को भी दबोचा है।

डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई सहायक थानेदार अमनदीप सिंह, केवल सिंह, कुलदीप सिंह और हवलदार बूटा सिंह ने 11 जून को जीटी रोड यस बैंक के पास से की। यहां राहुल कुमार निवासी ढंडारी खुर्द फोक्ल प्वाइट लुधियाना की महिंदा पिक-अप से चंडीगढ़ की 100 पेटी शराब समेत काबू किया। वहीं 12 जून को नसराली गांव स्थित नाकाबंदी दौरान मोहम्मद बशीर निवासी गोबिंदगढ़ की मारुति कार से चंडीगढ़ की 20 पेटी शराब बरामद की गई है। बाद में आरोपी मोहम्मद बशीर से 50 पेटी शराब और पकड़ी गई। तीसरे मामले में हरजीत सिंह तथा नरजीत सिंह दोनों निवासी गोबिंदगढ़ से भी चंडीगढ़ की पांच पेटी शराब बरामद की गई है। एसएचओ सुखवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों अमलोह की अदालत में पेश किया जाएगी। सभी आरोपी 25 से 30 वर्ष आयु के हैं। सभी आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर यहां महंगे दाम में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed