{"_id":"5afc5c994f1c1be1408b5b9a","slug":"91526488217-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील 10 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील 10 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार
Updated Wed, 16 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
वकील हेरोइन के साथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
सरहिंद के सीआईए इंचार्ज दलवीर सिंह की पुलिस पार्टी ने एक वकील को 10 ग्राम हेरोइन समेत काबू करने का दावा किया है।
इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई की गई है और उनको सूचना मिली थी कि एक पेशेवर वकील संदीप शर्मा गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के पास अपना इमिग्रेशन का काम भी करता है। कथित तौर पर दिल्ली से हेरोइन लाकर इसका धंधा करता है और जैसे ही 15 मई को दिल्ली से हेरोइन लेकर आ रहा है तो पुलिस ने मुस्तैदी करते हुए शमशेर नगर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। वकील संदीप शर्मा जैसे ही सेंट्रो कार से नाके के पास पहुंचा तो पुलिस ने उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि संदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे डा. गगनदीप कौर की अदालत में पेश किया गया। उसे जुडीशियल रिमांड पर नाभा जेल भेज दिया गया।