फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आस्था के नाम पर तीन साल के मासूम को अद्भूत चमत्कारी बता किया जा रहा शोषण

आस्था के नाम पर तीन साल के मासूम को अद्भूत चमत्कारी बता किया जा रहा शोषण

Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
आस्था के नाम पर तीन साल के मासूम को अद्भूत चमत्कारी बता किया जा रहा शोषण
विज्ञापन में बच्चे को बताया चमत्कारी, शोषण की शिकायत
विज्ञापन

नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
तीन साल के मासूम बच्चे को चमत्कारी बता उसका शोषण करने वालों के खिलाफ बठिंडा की समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने मामले की शिकायत नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्टशन ऑफ चाइल्ड राइट्स को भेज कर मासूम बच्चे का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि सोशल नेटवर्क के माध्यम से एक विज्ञापन की कॉपी देख कर वे दंग रह गए, जिसमें खुलेआम एक तीन साल के मासूम की तस्वीर लगा कर उसे अद्भुत चमत्कारी बच्चा बताया जा रहा है। विज्ञापन बीबी फातमा, देश आजम और साईं महिंगा शाह जी (पीरां दी दरगाह), कोहाड़ा से माछीवाड़ा रोड, गांव रजूर जिला लुधियाना द्वारा प्रकाशित करवाया गया है। विज्ञापन में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की तस्वीर प्रकाशित कर दावा किया गया है कि उक्त बच्चा अद्भुत चमत्कारी बच्चा है, जो भविष्यवाणियां करता है और हर प्रकार की बीमारियों को ठीक कर देता है। बच्चे से मिलने का समय विज्ञापन पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक दर्ज है। मिलने वाले हर मरीज से आधा किलोग्राम चीनी साथ लाने के लिए कहा गया है। माहेश्वरी ने बताया कि विज्ञापन से खुलेआम बच्चे के मासूम जीवन से खिलवाड़ करने, बच्चे के नाम पर कमाई करने तथा मासूम बच्चे की आजादी छीनने के अपराध सामने आते हैं। जिस संबंधी नेशनल कमीशन को तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed