{"_id":"5a145cde4f1c1bf3538bea9c","slug":"91511283934-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाए एएसआई पर दुष्कर्म करने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाए एएसआई पर दुष्कर्म करने के आरोप
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने एएसआई पर लगाया रेप का आरोप
अदालत के आदेश के बाद दर्ज किया गया मामला
बठिंडा।
गांव बीड तालाब निवासी एक महिला ने पुलिस के एंटी शराब सेल में तैनात एएसआई पर घर में जबरन घुसकर शराब ठेकेदार के कारिंदों की सहायता से दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विवाहिता के वकील विकास कुमार ने बताया कि रविवार को जब वह सो रही थी तो अचानक एक गाड़ी में पांच छह लोगों के साथ एएसआई रणजीत सिंह उसके घर पहुंचा। कारण पूछने पर वह उसे जबरन शराब ठेकेदार के दो करिंदों रणजीत सिंह और बूटा सिंह के साथ मिलकर घर के एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ रेप किया। वकील ने बताया कि पीड़िता के अनुसार जब उसकी बच्ची शोर मचा रही थी तो एएसआई और उसके साथियों ने उसे थप्पड़ मारे। बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इससे डरकर सभी आरोपी भाग गए।
वकील ने बताया कि पीड़िता जब सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए गई तो वहां उन्होंने पुलिस को साथ लाने की बात कहकर वापस भेज दिया । इसके बाद उनके जरिए पीड़िता जब अदालत में पेश हुई तो अदालत ने महिला के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन बठिंडा को पीड़ित महिला का मेडिकल करने के आदेश दिए। 20 नवंबर को पीड़िता का मेडिकल हो पाया।
विज्ञापन
वहीं थाना सदर प्रभारी नरिंदर कुमार का कहना है कि सिविल अस्पताल से उनके पास संदेश आया था। पुलिस वहां पीड़िता के बयान दर्ज करने गई थी लेकिन महिला वहां नहीं थी। महिला के आरोपों का सामना कर रहे एनटी शराब सेल के एएसआई रणजीत सिंह का कहना है कि वह तो शराब ठेकेदारों के कारिंदों को साथ लेकर उक्त महिला के घर छापामारी करने गए थे। उस समय गांव का चौकीदार भी उनके साथ था । महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं वह झूठे हैं।